जौके पानी में इतने स्वास्थ्य फायदे हैं कि सुनकर यकीन नहीं होगा। जौ का पानी एक ऐसा पेय है जो कि जौ को पानी में उबालकर तैयार किया जाता है। गर्मियों में शीतल पेय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
जौ एंटी-इंफ्लामेंट्री है जोडों के दर्द व गठिया से परेशानी व्यक्तियों के लिए जौ का पानी बहुत लाभ पहुंचता है।
पथरी के लिए यह अचूक औषधि है। जौ के पानी का डेली सेवन करनेसे किडनी की पथरी शरीर से बाहर निकल जाती है और किडनी भी स्वस्थ रहती है।
गर्मी को कम करता है। इसलिए गर्मी में इसका सेवन लाभकारी है। अगर पेट में जलन रही हो तो जौ के पानी का सेवन करना चाहिए।
यह शरीर की सूजन को कम करने और त्वचा को दूषित होने से बचाता है।