लंबे समय से BMW ब्रांड का कोई नया लाॅन्च नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी का यह सूखा जल्दी ही खत्म होने जा रहा है। BMW जल्दी ही अपनी नई कार भारतीय बाजार में लाॅन्च करेगी। इस नई लग्ज़री कार का नाम है 5 सीरीज़ जो एक सेडान होगी। कंपनी की यह एक नई सीरीज़ होगी जिसमें 3 नई कारों को तीन अलग-अलग इंजन के साथ उतारा जाएगा। इस सीरीज़ के अगले महीने उतारे जाने की उम्मीद है। बडे शहरों में कुछ डीलरशिप पर इस नई कार की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बुकिंग अमाउंट दो लाख रूपए रखा गया है। डिलिवरी जुलाई में दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फीचर्स की बात करें तो यहां 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज फंक्शन, नया आई-ड्राइव सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल, अडॉप्टिव डैम्पर्स, रीमोट पार्किंग फंक्शन, LED हैडलैंप्स के साथ वैकल्पिक तौर पर अडॉप्टिव LED लाइटें और आधे किलोमीटर रेंज वाले एंटी-डैजल हाई-बीम लैंप्स देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - इस साल लाॅन्च होंगी मारूति की ये 5 कारें
नई 5-सीरीज में तीन इंजनों का विकल्प मिल सकता है। एंट्री लेवल वैरिएंट 520d वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन आ सकता है, जो 190PS की पावर और 400Nm का टॉर्क देगा। 530i में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आ सकता है, जो 252PS की पावर और 350Nm का टॉर्क देगा। 530d में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर डीजल दिया जा सकता है। यह इंजन 265PS की पावर और 620Nm का टॉर्क देगा। सभी इंजन 8-स्पीड AT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) से जुड़े हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक