भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की नई फिल्म ‘तबादला’, आशान्वित B.O.

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 मई 2017, 2:38 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता रवि किशन सुपर सितारे की हैसियत रखते हैं। पिछले दो दशक से वे भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा में भी सक्रिय हैं। इन दिनों राजनीति में सक्रिय हो चुके रवि किशन को अभिनेता पवन सिंह से कडा मुकाबला करना पड रहा है। वर्ष 2007 से फिल्मों में सक्रिय हुए पवन ने एक दशक में भोजपुरी दर्शकों को अपनी आवाज और अभिनय से दीवाना बना लिया है। मूल रूप से गायक और संगीतकार पवन सिंह ने वर्ष 2007 में ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ में अभिनेता राजकुमार के साथ अपना करियर शुरू किया। पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘तबादला’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही है। भोजपुरी सिनेजगत में पवन सिंह एक ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्में प्रदर्शन से पहले ही चर्चाओं में शुमार हो जाती है। इनकी फिल्मों की चर्चा शूटिंग के वक्त से ही चारो तरफ होने लगती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तबादला की रिलीज की पूरी तैयारियां कर ली गयी है। तबादला अपनी शूटिंग के समय से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म के फस्र्ट लुक की चर्चा सरेआम हो रही है। फस्र्ट लुक पोस्टर में पवन सिंह पुलिस अधिकारी के किरदार में एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार काफी दमदार व बाकी की फिल्मों से हट कर है। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों जोरो शोरो से किया जा रहा है। पवन सिंह भोजपुरी में हुकूमत, रंगली चुनरिया तोहरे नाम, सरकार राज जैसी फिल्में दे चुके हैं। तबादला में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आएंगी, जो इससे पहले उनके साथ सरकार राज में नजर आ चुकी हैं। ‘तबादला’ को लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस आशान्वित नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि इस फिल्म की सफलता भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा देने में सफल होगी।

ये भी पढ़ें - मां बनने के बाद भी कायम है जलवा, फिल्म के लिए मिले 6 करोड!