बदायूं में ऑनर किलिंग, युवक युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 मई 2017, 11:54 PM (IST)

बदायूं। बजीरगंज थाना इलाके के उरैना गांव में एक युवक और युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक किशनलाल पुत्र पुनीराम की पुत्री कुमारी आशा अपने ही गांव के गोविंदा पुत्र पप्पुराम से प्यार करती थी। धीरे धीरे दोनों ने एक दूजे के साथ जीने मरने की कसम भी खाई और परिजन भी दोनों के एक ही जाति से होने के चलते शादी के लिए भी तैयार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जा रहा है कि 21 मई को दोनों की शादी भी होनी थी। लेकिन इससे पहले ही किशनलाल ने गोविंदा और उसके फूफा को अपने घर बुलाया और दोनों प्रेमी युगल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें - यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज

मामले को लेकर गोविंदा के पिता ने बजीरगंज थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जो फिलहाल फरार हैं।

ये भी पढ़ें - यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा

वहीं घटना की सूचना के बाद एसएसपी बदायूं और सीओ बिसौली भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या में काम में ली गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके