प्रदेश में 602 केंद्रों पर हुई पीटीईटी परीक्षा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 मई 2017, 6:11 PM (IST)

अजमेर। एमडीएस यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदेशभर में रविवार को पीटीईटी परीक्षा-2017 का आयोजन किया गया। पीटीईटी के 4 इयर कोर्स के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक हुई परीक्षा में करीब 92 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। वहां 2 इयर कोर्स के लिए 2 से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 2 लाख 30 हजार परीक्षार्थियों में से करीब पांच प्रतिशत ही अनुपस्थित रहे। शेष परीक्षार्थियों ने प्रदेश के 602 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दी। एमडीएस यूनिवर्सिटी के वीसी कैलाश सोढ़ानी व परीक्षा समन्वयक बीपी सारस्वत ने रविवार को अजमेर स्थित जीसीए कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का जायजा लिया और प्रदेश में शांतिपूर्ण परीक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे