जोधपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है, जोधपुर के हालात तो ऐसे बन पड़े है कि अब सुबह दस बजे के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के प्रकोप के कारण शहर की सड़कें भी सुनी पड़ने लगी है।
अच्छी बारिश का अनुमान
लोगों की धारणा यही है कि इस बार बारिश होगी। बीजेएस निवासी वीरसिंह चौहान बताते है कि इस बार खेजड़ी की लूर का पूर्वानुमान तो मध्यम बरसात के संकेत दे रहा है। लेकिन गर्मी के तेवर बता रहे है कि बरसात अच्छी होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिन में थमने लगी गलियां, गायब होने लगा शोरगुल
सूर्य की
तपिश के चलते शहर का शोरगुल भी थमने लगा है। रविवार को अवकाश होने से
नौकरीपेशा लोगों ने घरों में ही रुकना सही समझा और बाकी शहर की छुट्टी
गर्मी ने कर दी। लू के थपेड़ों के साथ बढ़े तापमान केके बाद लोगों की घरों से
बाहर आने की हिम्मत ही नही हुई। ऐसे में शहर का शोरगुल भी और यातायात भी
थम सा गया जिससे सड़कें सुनी हो गई।
ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग