जिसका चंदन चुराया, उसी को बेचने पहुंचे, धरे गए

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 मई 2017, 3:13 PM (IST)

कोटा। मकबरा थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए चन्दन चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 किलो चन्दन भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक कर्मयोगी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम कर्मयोगी ने कुछ दिन पहले 10 किलो चन्दन खरीदा था, जिसके टुकडे़ करने के लिए कर्मयोगी ने पाटनपोल स्थित एक बुजुर्ग महिला को दिए। इसी दौरान बुजुर्ग महिला के पास दो युवक आए और गुटखा खरीदने के बहाने दुकान पर रखे चन्दन से भरे कट्टे को चुराकर भाग गए। घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं आरोपी चुराए गए चन्दन को बेचने के लिए कर्मयोगी के पास पहुंच गए। जिसके बाद कर्मयोगी को दोनों युवकों पर शक हुआ। वहीं मामले की भनक लगने के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। ऐसे में पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद कैथूनीपोल निवासी मारूती नन्दन ओर रिंकू उर्फ इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 किलो चन्दन भी बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी