ल़डाकू विमान तेजस ने बीवीआर मिसाइल लक्ष्य पर सफलतापूर्वक दागी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 मई 2017, 11:10 PM (IST)

नई दिल्ली। स्वदेशी हल्का ल़डाकू विमान तेजस ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक डर्बी मिसाइल के जरिए लक्ष्य को नष्ट कर हवा से हवा में मार करने वाली बेयांड विजुअल रेंज (बीवीआर) मिसाइल दागने की क्षमता दर्शाई। हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने राडार निर्देशित मोड में चांदीपुर के अंतरिम परीक्षण केंद्र में एक मैनोवरेबल एरियल लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया।

आईटीआर के सेंसर ने लक्ष्य और मिसाइल का पता लगाया। इस परीक्षण का उद्देश्य तेजस पर मौजूद प्रणालियों के साथ डर्बी को जोडे जाने का आकलन करना और इसके प्रदर्शन का सत्यापन करना था। इन प्रणालियों में एवियोनिक्स, अग्नि नियंत्रण राडार, लांचर और मिसाइल हथियार आपूर्ति प्रणाली शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बयान में कहा गया है कि सुरक्षित तरीके से अलग होने के बाद राडार द्वारा पकडे गए लक्ष्य की दिशा में मिसाइल को निर्देशित किया गया। इस त्रुटिरहित परीक्षण में सभी प्रणालियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया और मिसाइल ने लक्ष्य पर सीधा निशाना साधा और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम