समान जीत, समान विकास के लिए भारत को चीन के एक पट्टी एक मार्ग को गले लगाना चाहिए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 मई 2017, 5:18 PM (IST)

बीजिंग।चीन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए बेल्टएंड रोड फोरमफॉर इंटरनेशनल कॉरपोरेशन यानी एक पट्टी एक मार्ग अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर सम्मेलन आगामी 14 से 15 मई तक पेइचिंग में आयोजन करेगा। इस साल 17 जनवरी को स्वीटरजर्लैंड के डावॉस में 47वें विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में चीनी राष्ट्रपति शीचिनफींग जब बेल्टएंड रोड फोरमफॉर इंटरनेशनल कॉरपोरेशन की घोषणा की थी तब से बेल्टएंड रोड फोरम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है।

सर्वसम्मति और अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बेहतर बनाने के लिए यह फोरम सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सभा होगा जैसा कि इसके थीम से पता चलता है, आम समृद्धि के लिए सहयोग Cooperation for Common Prosperity चीन द्वारा प्रस्तुत एक पट्टी एक मार्ग की योजना खुलेपन और उभय जीत का मंच है। एक पट्टी एक मार्ग का निर्माण न सिर्फ़ चीन तथा इस क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिये बल्कि विश्व आर्थिक विकास के लिये भी बड़ी भूमिका अदा करेगा।


एक पट्टी एक मार्ग पर इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी के कारण के बारे में 12वां राष्ट्रीय पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के पांचवें सत्र के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने कहा कि यह फोरम क्षेत्रीय और वैश्विक आर्थिक समस्याओं का समाधान करने के लिए तरीकों का पता लगाएगा, एक दूसरे से जुड़े विकास के लिए ताजा ऊर्जा पैदा करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि इस एक पट्टी एक मार्ग में शामिल देशों के लोगों को लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि बेल्टएंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) यानी एक पट्टी एक मार्ग योजना सिर्फ चीन की नहीं है बल्कि चीन की इस पहल में सभी संबंधित देश भागीदार बनेंगे। इसे आगे बढ़ाने और सफलता से पूरा करने में सभी देशों को अपनी-अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है।


गौरतलब है कि एक पट्टी एक मार्ग को अंग्रेजी में One Belt One Road या Belt and Road Initiative कहा जाता है, जिसका पूरा नाम रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी Silk Road Economic Belt और 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग the 21st Century Maritime Silk Road है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शीचिनफिंग ने वर्ष 2013 के सितंबर और अक्तूबर में क्रमशः नए रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी और 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग की रणनीतिक अवधारणा पेश की। और वर्ष 2013 ही में जब चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने चीन-आशियान मेले में भाग लिया, तब उन्होंने आशियान के लिए समुद्री रेशम मार्ग के निर्माण पर जोर दिया।

स्त्रोत-सीआरआई

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे