मेवात। नूंह। नूंह मेवात जिले के पिनगवां जाने वाले मुख्य मार्ग पिनगवां अकबरपुर मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है और यहां से रोजाना सफर करने वाले लोगों की हालत भी दयनीय हो चुकी है। वहीं सड़क की हालत के चलते यहां लगभग दुर्घटना होना आम है। खराब सड़क की वजह से वाहनों में खराबी आने की बात कही है। साथ ही धन और समय की बरबादी भी हजारों लोगों को भारी पड़ रही है। ये सड़क राजस्थान को हरियाणा से जोड़ने का काम भी करती है। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे