बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अपने कृत्य को छिपाने के लिए हत्या का प्रयास किया।
दो दिन पुराना यह मामला बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला का पति बड़ौत में एक नर्सिग होम में वार्ड ब्वॉय है। रविवार को उसकी रात की ड्यूटी थी। रात में ही उसके पास गांव से फोन आया कि उसकी पत्नी के साथ उसके छोटे भाई मारपीट कर रहे हैं। इस पर उसने थाना पुलिस को सूचित किया और घर पहुंचा।
घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास भी किया था। पति ने पत्नी को बड़ौत स्थित अस्पताल में दाखिल कराया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
होश आने पर पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दोनों देवरों ने उसके
साथ दुष्कर्म किया। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई
है। बीच-बीच में होश आता है और फिर बेहोश हो जाती है। चिकित्सकों के
मुताबिक, महिला की हालत अभी भी गंभीर है।
सीओ (बड़ौत) कर्मवीर सिंह
ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज
कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके