नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए शानदार प्लान लेकर आई है। अब आप ऑन लाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इतना ही नहीं, पैसा भी आपको टिकट मिलने के बाद घर पर ही देना होगा। आईआरसीटीसी ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेरेशन ने ग्राहक सेवा का विस्तार करते हुए टिकट मिलने पर भुगतान की सेवा शुरू की है जिसमें यात्री ऑनलाइट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट मिलने पर पैसा दे सकते हैं। आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिये पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) की शुरुआत की है।
ऐसे लोगों के लिए है ये सुविधा
आईआरसीटीसी के मुताबिक, यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो ऑनलाइन टिकट तो बुक कराना चाहते हैं, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करने से बचते हैं। ऐसे लोगों को उनके घर पर ही टिकट भेजा जाएगा और वहीं टिकट की राशि नगद ली जाएगी।
पे ऑन डिलीवरी के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘पे-ऑन-डिलीवरी’ के लिए पैसेंजर को एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
रजिस्ट्रेशन के वक्त पैन कार्ड या आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक हो सकेगा। टिकट यात्रा से
कम-से-कम 5 दिन पहले बुक कराना होगा।
जानें-कितना लगेगा सर्विस चार्ज और टैक्स
-5,000 रुपये से कम के टिकट पर 90 रुपये सर्विस चार्ज और टैक्स
-5,000. से अधिक के टिकट पर 120 रुपये सर्विस चार्ज और टैक्स
यह भी पढ़े : 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम