IPL : धवन यह ‘शिखर’ छूने से सिर्फ 4 कदम दूर, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 09 मई 2017, 3:22 PM (IST)

नई दिल्ली। गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को दो बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज कर आईपीएल-10 के प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। सनराइजर्स ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 गेंद रहते सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

139 रन का लक्ष्य हासिल करने में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अहम भूमिका रही। धवन ने 46 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन ठोके। धवन अब आईपीएल में 400 चौकों का शिखर छूने के मामले में सिर्फ चार कदम की दूरी पर हैं। दो ही बल्लेबाज उनसे आगे हैं। उनके खाते में 396 चौके हो गए हैं।

धवन के 125 मैच में 33.00 के औसत व 121.87 के स्ट्राइक रेट के साथ 3532 रन हैं। धवन इससे पहले डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स व मुंबई इंडियंस टीमों के सदस्य भी रहे हैं। 31 वर्षीय धवन ने भारत के लिए 23 टेस्ट, 76 वनडे व 22 टी20 मुकाबले खेले हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल में सर्वाधिक चौके जमाने वाले 9 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गौतम गंभीर

टीम : कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स
मैच : 144
रन : 4059
औसत : 31.96
स्ट्राइक रेट : 124.96
50/100 : 35/0
चौके : 476


ये भी पढ़ें - शर्मनाक हार के बाद विराट बोले-कप्तान के लिए टिप्पणी करना मुश्किल

सुरेश रैना

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लॉयंस
मैच : 159
रन : 4532
औसत : 34.59
स्ट्राइक रेट : 139.27
50/100 : 31/1
चौके : 401

ये भी पढ़ें - ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

डेविड वार्नर

टीम : सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स
मैच : 112
रन : 3908
औसत : 39.87
स्ट्राइक रेट : 142.78
50/100 : 35/3
चौके : 390


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

विराट कोहली

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
मैच : 148
रन : 4360
औसत : 37.26
स्ट्राइक रेट : 129.83
50/100 : 29/4
चौके : 379


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

रोबिन उथप्पा

टीम : कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
मैच : 145
रन : 3774
औसत : 30.43
स्ट्राइक रेट : 131.95
50/100 : 22/0
चौके : 377


ये भी पढ़ें - IPL : स्टंपिंग के मामले में नं.1 विकेटकीपर बने उथप्पा, देखें टॉप-10

रोहित शर्मा

टीम : डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस
मैच : 154
रन : 4124
औसत : 33.25
स्ट्राइक रेट : 131.42
50/100 : 32/1
चौके : 345

ये भी पढ़ें - IPL : स्टंपिंग के मामले में नं.1 विकेटकीपर बने उथप्पा, देखें टॉप-10

वीरेंद्र सहवाग

टीम : किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स
मैच : 104
रन : 2728
औसत : 27.55
स्ट्राइक रेट : 155.44
50/100 : 16/2
चौके : 334


ये भी पढ़ें - ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

अजिंक्य रहाणे

टीम : राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस
मैच : 107
रन : 2923
औसत : 33.21
स्ट्राइक रेट : 120.83
50/100 : 24/1
चौके : 309


ये भी पढ़ें - IPL : लसिथ मलिंगा ने पार किया यह आंकडा, इन 2 से ही हैं पीछे, देखें टॉप 10

सचिन तेंदुलकर

टीम : मुंबई इंडियंस
मैच : 78
रन : 2334
औसत : 34.83
स्ट्राइक रेट : 119.81
50/100 : 13/1
चौके : 295

ये भी पढ़ें - IPL : स्टंपिंग के मामले में नं.1 विकेटकीपर बने उथप्पा, देखें टॉप-10