भीलवाड़ा। तेजाब हमले में घायल एक महिला को एम्बूलेंस चालक की ओर से इंजेक् शन लगाने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। महिला की मौत से पहले एम्बूलेंस चालक द्वारा इंजेक्शन लगाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने एम्बूलेंस चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को कानवतों की खेडी ग्राम से आंगनबाडी कार्यकर्ता पिंकू कंवर अपने घर लौटे रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फैंक दिया। इसके चलते हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रैफर कर दिया था और वहां से इलाज के बाद उसे वापस भीलवाड़ा लाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान हमीरगढ़ के निकट महिला की पीठ में दर्द हुआ और कंपाउंडर नहीं होने के कारण एम्बूलेंस चालक एजाज शेख ने महिला को दो इंजेक्शन लगा दिए। जिसके कारण उसकी कुछ देर के बाद ही मौत हो गई। एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाडा ने कहा कि इस मामले में एम्बूलेंस चालक के खिलाफ धारा 304 में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह