अलग-अलग हादसों में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 09 मई 2017, 12:49 PM (IST)

जयपुर। राजधानी में दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो युवकों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सदर इलाके में हसनपुरा पुलिया के नीचे मंगलवार सुबह एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। वहीं खौह-नागोरियान इलाके में इंदिरागांधी नगर के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस व राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहला मामला हसनपुरा पुलिया के नीचे सुबह छह बजे का है, जहां पटरियों के पास बैठा एक युवक ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गया। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव के टुकड़ो को एकत्रित कर अस्पताल में रखवाया है। मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई है।

दूसरा मामला सुबह सात बजे का खोनागोरियान क्षेत्र का है, जहां इंदिरागांधी नगर के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। सीबीआई फाटक के स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर कपड़ों की तलाशी ली, तो एक कार्ड मिला है। कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भगवान सहाय के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके परिजनों की तलाश कर रही है। दोनो ही मामलों में हादसा या खुदकुशी को लेकर स्थिती साफ नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे