सोहेल महमूद भारत में पाक उच्चायुक्त

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 मई 2017, 7:52 PM (IST)

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने सोहेल महमूद को भारत में अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वह इस महीने के अंत में कार्यभार संभालेंगे। सोहेल महमूद मौजूदा उच्चायुक्त अब्दुल बासित की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल मई के अंत में समाप्त हो रहा है। महमूद वर्तमान में तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं।

महमूद (55) वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा व बैंकाक स्थित पाकिस्तानी मिशनों में काम कर चुके हैं। वह इतिहास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्रीधारी हैं। महमूद विदेश सेवा में 1985 में शामिल हुए थे। वह पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

महमूद भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रूप में ऎसे समय में कार्यभार ग्रहण करेंगे, जब भारतीय जवानों के शवों को पाकिस्तान द्वारा विकृत करने और भारत के कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने से दोनों देशों के संबंध सबसे खराब स्थिति में हैं। बासित को भारत में 2014 में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी