विनोद खन्ना एक अनमोल हीरा थे - सुखबीर सिंह बादल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 मई 2017, 7:06 PM (IST)

पठानकोट। भगवान ने हमें एक हीरा दिया था, अब उसने यह हीरा वापिस ले लिया है ।यह कहना था पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का। वे अभिनेता से नेता बने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद,अटल सरकार में पर्टयन राज्य मंत्री रहे विनोद खन्ना के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से पठानकोट आये थे। उन्होंने कहा कि हमारी अकाल पुरख से विनती है कि वह इस हीरे को अपनी गोदी में स्थान दें। उन्होंने कविता खन्ना से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि विनोद जी मुझे अपना छोटा भाई मानते थे।

इस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के लिए के लिए उनके प्रशंसक देश के कोने कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आए थे। जिनमें मुख्य रूप से पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्री मंत्री विजय सांपला, केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, कांग्रस के पठानकोट से विधयक अमित विज , सुजानपुर के विधयक एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया , पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, पूर्व मंत्री अनिल जोशी , पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल भाजपा के जिला प्रभारी स्वर्ण सलारिया पंजाबके विभिन्न क्षेत्रों से विधयक एवं नेता गण, भाजपा की सारी की सारी प्रदेश लीडरशिप इस श्रद्धांजलि समारोह में शामल थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस श्रद्धांजलि एवं शोक सभा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गजल गायक अनूप जलोटा ने विशेष रूप से अपनी गजलों दवारा स्वर्गीय विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी ।सभी वक्ताओं ने खन्ना के निधन को अपना व्यक्तिगत और न पूरी होने वाली कमी बताया। कविता खन्ना के साथ उनका बेटा शाची खन्ना , बेटी शारदा खन्ना एवं अन्य परिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है