झांसी। साधु किसी को वरदान या अभिशाप नहीं देते। जब हम साधु सेवा करते हैं तो हमें वरदान मिल जाता हैैै, और जब उल्टी-सीधी बातें करते हैं तो हमें अभिशाप मिलता है। आत्मा ही परमात्मा का स्वरूप है, यदि हम किसी की आत्मा को कष्ट पहुंचायेंगे तो समझिये कि परमात्मा को कष्ट पहुंचा रहे हैं। सच्चे साधु तो स्वयं ही आत्म ज्ञानी होते हैं। वह परमात्मा को पाकर मृत्यु को जीत लेते है। मृत्यु को जीतकर ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है और दूसरा कोई कल्याणकारी रास्ता नहीं है। यह उद्गार उच्चारणाचार्य विनम्र सागर ने अतिशय जैन क्षेत्र करगुवां जी में चल रहे भक्तामर शिविर में व्यक्त किये। अपनी ओजस्वी वाणी में 23वें छन्द की व्याख्या करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि सिर का रोग अक्सर पीडा देता है। किसी बीमारी के चलते पीडा दो-चार दिन में खत्म हो जाती है परन्तु रोग सदैव चलता है। आचार्य श्री ने कहा कि क्षुधा (भूख) भी एक रोग है, जो जीवन भर चलता है जबकि सर्दी,,जुकाम,बुखार एक बीमारी है जो कुछ ही दिन में ठीक हो जाती है। सिर दर्द का कारण बताते हुए वे कहते हैं कि सिर दर्द तब होता है जब हम अपने दिमाग में अनावश्यक बातें जो बाहर के कचरे के समान है भर लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने दिमाग को सोने का पात्र बनायें कचरे से भरी ठªेक्टर ट्राली नहीं। उन्होंने सुन्दर भजन अंधकार भटकाता है नीचे हमें गिराता है, ज्ञान सुखों का दाता है, ज्ञानी ही भव में सब राह दिखाये रे..सुनाते हुए कहा कि। ज्ञानी की आंखों में आसंू नही प्रसन्नता होती है। अन्दर की प्रसन्नता चेहरे पर झलकती है। साधु के चेहरे पर जो प्रसन्नता होती है वह अन्दर की प्रसन्नता होती है, परन्तु साधक के चेहरे पर बाहरी मन पसन्द वस्तुओं को देखकर प्रसन्नता होती है।
प्रारम्भ में कु. दिव्या जैन ने मंगलाचरण किया। सतीशचन्द्र जैन, कमल कुमार विरधा एवं राजीव कुमार, विजय कुमार, काशीराम जैन सदर बाजार ने सपरिवार गुरूदेव के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्जवलन एवं आचार्य विनम्र सागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर उन्हें शास्त्र भेंट किया। महोत्सव समिति की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष राजीव जैन (सिर्स वालें) एवं श्रीमती अंजना जैन ने उनका अभिनन्दन किया । इस मौके पर ललित जैन, संजय सिंघई, सुमितचन्द्र जैन रानीपुर, अजय धमासिया सहित जैन समाज के लोग मौजूद रहे। महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने एवं विनोद जैन ठेकेदार ने आभार व्यक्त किया।
14 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन महा महोत्सव समिति की बैठक आज समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अब तक हुई तैयारियों पर चर्चा करते हुये शैलेन्द्र जैन ने बताया कि जिनके पावन सानिध्य में यह सम्मेलन आहूत होगा वे पूज्य आचार्य श्री गणाचार्य विराग सागर महाराज जैन तीर्थ सोनागिरि तक आ चुके हैं तथा 13 मई को आचार्य श्री का ससंघ झांसी आगमन होगा। आचार्य श्री 13 की सायंकाल झांसी आकर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। महोत्सव समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव जैन सिर्स ने बताया कि 14 मई को प्रातः 5 बजे बुन्देलखण्ड समेत देश के कौने-कौने से आ रहे जैन समाज के लगभग दस हजार लोग आचार्य श्री की अगवानी के लिये बी.के डी. चैराहे पर पहुंचेंगे जहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि 21 सफेद मोटर साइकिलों का जत्था सुनील मोदी के निर्देशन में शोभायात्रा के आगे पायलेट के रूप में चलेंगे। रंग विरंगे परिधानों से सजे बैंण्डबाजों के साथ 21बग्घी, दो दर्जन घोडे, कई उॅंट,एवं हाथी सहित आचार्य श्री के साथ ससंघ चल रहे 150 संतों के दर्शन शोभायात्रा में होंगे। सकल जैन समाज के लोंगो युवाओं एवं महिला मण्डल के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा को भव्य बनाया जायेगा। अध्यक्षता करते हुये पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बुन्देलखण्ड के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे इस यति सम्मेलन में अपनी भागीदारी का पुनीत अवसर हम सबको मिल रहा है,उन्होंने इस महाकुम्भ को सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग का आवाहन किया। श्री जैन ने बताया कि इलाइट चैराहे पर विभिन्न संगठनों के लोंगो द्वारा आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं रिसाला चुंगी पर गुरू मिलन का भव्य आयोजन होगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, रिषभ जैन, विनोद जैन ठेकेदार, सुभाष जैन, सीए. जयंतमणि जैन, सौरभ जैन, दिव्यांश, विवेक जैन, मन्नू जैन, अनूप जैन, अरूण जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे