भीलवाड़ा। गुलनगरी रिहायशी कॉलोनी स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं क्षेत्रवासियों ने और मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण छत की पट्टियां टूट गई, जिनके नीचे दबने से चार बकरियां मर गई।
सुभाष नगर थाने की सांगानेर चौकी के प्रभारी प्रहलाद सिंह राजावत ने कहा कि गुलनगरी की गली नं-3 में रहने वाले लतिफ अंसारी के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में बकरियों के होने की सूचना है, लेकिन अंदर जांच करने के बाद ही पता लग पाएगा। आग के कारण आस-पास के मकानों में दरारे पड़ गई है। वहीं मकान मालिकन मुमताज बानों ने कहा कि हमारा तो पूरा आशियाना ही छीन गया और हमारे पास खाने तक का सामान नहीं बच पाया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे