अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 मई 2017, 3:51 PM (IST)

कोटा। नगर निगम सेक्टर-1 के अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर और ठेकेदार के शोषण के विरोध में सोमवार को हड़ताल कर दी। ऐसे में कर्मचारियों ने सेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर अपना विरोध जताते हुए ठेकदार और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 2013 के बाद से ही कोटा शहर के सभी 15 सेक्टरों में सफाई के ठेके नहीं हुए और जिन ठेकेदारों को पहले से ये ठेका दिया गया वो अस्थाई सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियो को न समय पर वेतन मिल रहा है ओर ना ही वेतन का चैक से भुगतान किया जा रहा है। साथ ही पीएफ भी काटा जा रहा है। कर्मचारियो ने ठेकेदार नरेन्द्र पर आरोप लगाया कि ठेकेदार कर्मचारियों के हक की मजदूरी भी पूरी नहीं दे रहा है। महिला अस्थाई सफाई कर्मचारियों का कहना है की जब ठेकेदार से इस बारे मे बात की जाती है तो ठेकदार काम से निकालने की धमकी देता है। ऐसे में अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है की यदि ठेकदार की मनमानी इसी तरह से रही तो कोटा के सभी सेक्टरों पर कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे