फिर साथ नजर आ सकते हैं अमिताभ-ऋषि कपूर, जानकारी का इंतजार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 मई 2017, 10:45 AM (IST)

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, अभी इस बारे में अधिक खुलासा नहीं किया गया है। दोनों अभिनेताओं ने ‘नसीब’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘कभी कभी’ जैसी बेहद सफल फिल्मों में साथ काम किया है। कुछ वर्ष पूर्व भी इस प्रकार के समाचार आए थे कि निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी फिल्म ‘मेहरूनिसा’ में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को पेश करने जा रहे हैं, जिसमें यह दोनों सितारे पिता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के भी होने की बात की जा रही थी। लेकिन वह फिल्म कभी नहीं बनी सिर्फ चर्चाओं में रही। ऋषि कपूर ने शुक्रवार रात ट्वीट कर अमिताभ बच्चन की एक फोटो साझा की। उन्होंने इसका शीर्षक लिखा, ‘हमेशा कि तरह उनके साथ काम करना खुशी और सम्मान की बात। टीम के साथ पटकथा पढनी शुरू कर दी है। अन्य जानकारियों के लिए इंतजार कीजिए। फिलहाल अमिताभ अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। महानायक की एक और फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी आने वाली है, जिसमें उनके साथ आमिर खान और फातिमा सना शेख भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में अमिताभ बच्चन के स्टारडम के बारे में जिक्र करते हुए लिखा था कि अमिताभ बच्चन बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं, बेहद प्रतिभाशाली, उस समय के नंबर वन सितारे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर राज कायम किया।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...