PoK में छात्रों ने पाक के विरोध में लगाए आजादी के नारे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 मई 2017, 4:39 PM (IST)

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हजीरा स्थित डिग्री कॉलेज में छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए हैं। पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र आजादी की मांग कर रहे हैं।

डिग्री कॉलेज के ये छात्र नारे लगा रहे हैं, आजादी हमारा हक है और हम हर हाल में इसको हासिल करके रहेंगे। यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान की ओर से पीओके के लोगों पर ढहाए जा रहे जुल्म के खिलाफ गुस्सा है। पाकिस्तानी सेना इस इलाके में लोगों पर अत्याचार कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे