लापता बच्ची के मामले में आईजी से मिले विधायक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 मई 2017, 12:39 PM (IST)

अजमेर। नसीराबाद विधायक राम नारायण गुर्जर ने आईजी मालिनी अग्रवाल से मुलाकात कर नसीराबाद की लापता बच्ची के बारे में जानकारी दी। विधायक का कहना है कि यूपी निवासी किताब सिंह और सूरज सिंह 1 अप्रैल को नसीराबाद लोहारों की बस्ती की नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले गए। बालिका के नहीं मिलने पर परिवार ने नसीराबाद सिटी थाने में शिकायत दी। उस शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नाबालिग लडक़ी के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस ने बालिका को यूपी से वापस लाने के नाम पर 4 बार 15 हजार रुपए भी ले लिए, लेकिन उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे