NCPनेता छगन भुजबल 11घंटे पूछताछ बाद अरेस्ट

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 मार्च 2016, 10:45 AM (IST)

मुंबई।महाराष्ट्र सदन घोटाले के मामले में एनसीपी नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी ने उनसे 11 घंटे लंबी पूछताछ की। महाराष्ट्र सदन घोटाले के मामले में छगन के भतीजे और पूर्व सांसद समीर भुजबल की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। यही नहीं, पिछले महीने ईडी ने उनके बेटे पंकज भुजबल से लंबी पूछताछ की थी।


ये है मामला

भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सदन के निर्माण में 10 हजार करोड का घोटाला हुआ है। महाराष्ट्र सदन दिल्ली में निर्मित गेस्ट हाउस है। भुजबल पर आरोप है कि उनके रिश्तेदारों को इसके लिए सब कॉन्ट्रेक्ट दिए गए जिससे उन्हें फायदा हुआ। आरोप है कि मुंबई के बिल्डर और भुजबल के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए सदन निर्माण का टेंडर तक नहीं निकाला गया। यह पूरा घपला 10 हजार करोड का है।