सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन कार्यों का निरीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 मई 2017, 6:42 PM (IST)

जयपुर/दौसा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व दौसा जिला प्रभारी मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पंचायत समिति दौसा की ग्राम पंचायत तीतरवाड़ा में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान द्वितीय चरण में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एनीकट निर्माण, जल ग्रहण विकास कार्य व पंचायतीराज विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत संचालित कार्यों को देखा तथा उनसे होने वाले लाभ की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह कविया ने बताया कि दौसा जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण में 2482 लाख रुपए के 23 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों में से 1257 कार्य चालू करवाकर 525 कार्य पूर्ण करवाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, वाटर शेड के अधीक्षण अभियंता के.एल. मीना, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे