सीतापुर। खुद को भाजपा नेता बताकर एक जालसाज ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार से 50 हजार रुपये की ठगी का प्रयासकिया। अधिशासी अभियंता ने रुपये देने से मना किया तो इन लोगों ने पार्टीमें उच्च पदाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
शक होने पर अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों केसहयोग से मोबाइल से उसकी फोटो खिंचवा ली, लेकिन खुद को फंसते देख दोनों ठगवहां से निकल भागे। अधिशाषी अभियंता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कररही है।
सिंचाई खंड सीतापुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के कार्यालय में सोमवारदो अंजान व्यक्ति पहुंच गए। इनमें से एक ने खुद को भाजपा का प्रदेश सचिवबताते हुए अपना परिचय एमपी सिंह के रूप में दिया। जबकि दूसरे ने अपना नामनरेंद्र कुमार बताया।
इसी बीच कथित भाजपा नेता एमपी सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पार्टी काएक कार्यक्रम होने वाला है, इसलिए 50 हजार रुपये का डोनेशन चाहिए। अधिशासीअभियंता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो ठग ने 25 हजार रुपये की डिमांडकर दी।
शक होने पर उसे बातों में उलझाकर अधिशाषी अभियंता ने जिले के भाजपा नेताओंसे संपर्क साधा और पूरा मामला बताया। पता चला कि पार्टी में इस नाम का कोईपदाधिकारी नहीं है। तब अधिशाषी अभियंता ने ठग की फोटो खींच ली।
फोटो खिंचते ही कार्यालय पहुंचे दोनों आरोपी वहां से निकल भागे। अधिशाषीअभियंता ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षकराजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फोटोके आधार पर जालसाजों का पता लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे