चलती कार में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 मई 2017, 4:40 PM (IST)

भीलवाड़ा। शहर के पांसल चैराहे के निकट गुरुवार को एक चलती कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने पूरी कार को जलाकर खाक कर दिया था। वहीं दमकलों की देरी को लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखा। हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी कृष्णचंद पालीवाल के घर जाने के दौरान पांसल चैराहे पर गाड़ी बंद हो गई थी। जिसके बाद स्टार्ट करने के दौरान कार से धुंआ निकलना शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे