इनेलो यूथ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दिया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 मई 2017, 4:07 PM (IST)

रेवाड़ी। इनेलो के वरिष्ठ यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी से सांसद दुष्यंत चौटाला को अपना इस्तीफा भेज दिया है। राव ने पार्टी छोड़ने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने इतना बताया कि मौजूदा परिस्थितियों व व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ी है।
साथ ही बताया है कि वे दक्षिण हरियाणा के विकास की लड़ाई लडेंगे। अभी किसी भी पार्टी में जाने से इंकार किया हैं। अभिमन्यु राव 2011 से इनेलो पार्टी में थे और कांग्रेस पूर्व मंत्री के कैप्टन अजय यादव के भतीजे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे