ऐसा कैफे आपने कहीं नहीं देखा होगा, दिन में ग्राहक और रात को...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 मई 2017, 2:12 PM (IST)

नई दिल्ली। आपने कई प्रकार के कैफे देखे होंगे, आज आपको अनोखे कैफे के बारे में बता रहे है जहां कुत्ते रहते है। पढने में भले ही आपको पटपटा लगे लेकिन यह सच है। जी हां, हम बात कर रहे है ऐसे कैफे की जो दिनभर तो ग्राहकों से भरा होता है लेकिन रात को यहां आवारा कुत्तों के लिए खोल दिया जाता है। पूरी रात आवारा कुत्ते सोफे पर आराम से सोते है।

इस कैफे के मालिक के मन में विचार आया कि रात को तो यह कैफे खाली ही रहता है तो क्यों न इसे आवारा कुत्तों के लिए आराम के लिए खोल दिया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कैफे के मालिस के इस विचार से ठंडी रातों में इन कुत्तों को भी आराम मिल जायेगा। वैसे इस काम से ग्राहको को भी कोई समस्या नहीं हुई लेकिन कुछ ऐसे भी ग्राहक है जो इसे स्वस्थ्य के लिए हानिकारण मान रहें है।

ये भी पढ़ें - ये ब्वॉयफ्रेंड कई सालों से पी रहा है अपनी गर्लफ्रेंड का खून

हालांकि इस कैफे के मालिक का कहना है कि हर सुबह इस कैफे की अच्छे से सफाई कर दी जाती है तो गंदगी फैलने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

ये भी पढ़ें - Solve This...यहां छुपे है कुछ राज्यों और शहरों के नाम