केट मिडल्टन की Topless तस्वीरें,6 मीडिया घरानों पर10.5Cr का दावा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 मई 2017, 10:15 PM (IST)

लंदन। ब्रिटिश शाही दंपती प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडल्टन ने छह मीडिया घरानों पर केट की टॉपलेस तस्वीर प्रकाशित करने के कारण15 लाख यूरो (10.5 करोड रूपये) हर्जाना मांगा है। ब्रिटिश शाही दंपती ने इन मीडिया संस्थानों पर निजता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मुकदमे की सुनवाई बुधवार को शुरू हुई।

फ्रेंच गॉसिप पत्रिका क्लोजर और क्षेत्रीय अखबार ला प्रोवेंसे ने सितंबर 2012 में केट की टॉपलेस तस्वीरें प्रकाशित की थीं। केट दक्षिणी फ्रांस में एक धूप खा रहीं थी तब लॉन्ग रेंज-लेंस से उनकी तस्वीरें ले गई थीं। डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट की ये तस्वीरें छपने के बाद ब्रिटेन में हंगामा मच गया था। ब्रिटिश दंपति के वकील ने मुकदमे की सुनवाई की शुरूआत में कहा कि मानीखेज जुर्माने की मांग की है।

क्लोजर पत्रिका के वकील ने मीडिया को बताया कि ब्रिटिश दंपती ने हर्जाने के तौर पर 15 लाख यूरो की मांग की है। केट की इन तस्वीरों को कई मीडिया संस्थानों को दिया गया था लेकिन किसी भी ब्रिटिश मीडिया संस्थान ने इसे प्रकाशित नहीं किया था। ये तस्वीर तब ली गयी थी जब विलियम और केट फ्रांस में क्वीन एलीजाबेथ द्वितीय की बहन प्रिसेंज मार्गरेट के बेटे विस्काउंट डेविड लाइनले के एक महल में छुटि्टयां मना रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्रिंस विलियम से शादी के बाद साल 2012 और 2013 में टाइम मैगजीन ने केट को दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार किया था। प्रिंस विलियम `ीन एलीजाबेथ द्वितीय के बाद ब्रिटेन की राजगद्दी के वारिसों में दूसरे स्थान पर आते हैं।

केट और विलियम की मुलाकात 2001 में तब हुई थी जब दोनों ही कॉलेज में पढाई कर रहे थे। 2003 में दोनों के बीच रूमानी संबंधों की शुरूआत हुई। 2007 में दोनों के बीच ब्रेक अप की खबरें ब्रिटिश मीडिया में आई थीं लेकिन 2010 में दोनों की सगाई होने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया। अप्रैल 2011 में दोनों ने शादी कर ली। शाही दंपती एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं। केट का जन्म नौ जनवरी 1982 को एक साधारण परिवार में हुआ था। ब्रिटिश शहजादे द्वारा एक गैर-शाही परिवार की ल़डकी से शादी करना भी मीडिया की सुर्खियों में रहा था।

ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’