हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 मई 2017, 6:52 PM (IST)

चूरू। जिला मुख्यालय के इंडस्ट्रीज एरिया स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल गया।

आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में एक्सपोर्ट के लिए हैंडीक्राफ्ट के आइटम तैयार कर रखे हुए थे, जिनकी कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है। रात को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लग गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फैक्ट्री पूरी तरह से आग का गोला बन गई और आग की लपटें निकलने लगीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी