सरकारी स्कूल : 94 छात्रों को पढ़ा रहा है एक शिक्षक

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 मई 2017, 5:28 PM (IST)

भीलवाड़ा। एक विद्यालय ऐसा जहां 94 विद्यार्थी और उन्हें पढ़ाने वाला एकमात्र शिक्षक। एकमात्र शिक्षक को सभी को एक साथ बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ रही है। सोचने वाली बात है कि शिक्षा कितने छात्रों को मिल पा रही होगी। यह हाल है भीलवाड़ा जिले के किर खेड़ा ग्राम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का। सरकार एक तरफ सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रही है, वहीं इतनी तादाद में बच्चे होने के बावजूद शिक्षक नहीं लगा रही है।

विद्यालय के शिक्षक हरिशंकर का कहना है कि मुश्किल होता है इतने छात्रों को संभालना, लेकिन इन्हें शिक्षा देना तो हमारा कर्तव्य है। शिक्षकों की कमी के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया, लेकिन अब तक यहां कोई शिक्षक नियुक्त नहीं हो पाया। आगामी शैक्षणिक सत्र में यहां शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है। वहीं जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि 94 छात्रों पर एक शिक्षक है तो जल्द ही वहां अन्य शिक्षकों को भी लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे