Renault ने लाॅन्च किया Duster का सीवीटी अवतार, कीमत जानना चाहेंगे ....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 मई 2017, 5:20 PM (IST)

रेनो इंडिया ने अपनी पाॅपुलर एसयूवी डस्टर का एक नया अवतार लाॅन्च किया है। यह वर्जन डस्टर के RxS वेरिएंट में ही मिलेगा। यह एक सीवीटी आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स वाला वर्जन है जिसे पेशकश पेट्रोल इंजन के साथ हुई हैै। कीमत 10.32 लाख रूपए है जो एक्सशोरूम, दिल्ली है। पेट्रोल एसयूवी और वह भी आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स के साथ, इस वजह से यह एक बेहतर एडवेंचर कार साबित हो सकती है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि AWD (आॅल व्हील ड्राइव) का विकल्प यहां नहीं दिया गया है, जो थोडा बहुत निराश करता हैै। सेगमेंट में मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान टेरानो और होंडा बीआर-वी से है। वैसे तो मुकाबले में मारूति सुजु़की एसक्राॅस भी है लेकिन वह एक डीज़ल कार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डिजाइन में कोई बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। सीवीटी वेरिएंट में एक्सक्लूसिव ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, साइड और टेलगेट पर स्टीकर्स दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में नए फिएरी रेड कलर का विकल्प शामिल किया गया है। डस्टर RxS के केबिन में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, इस में नेविगेशन की सुविधा नहीं मिलेगी। सुरक्षा के लिए डस्टर पेट्रोल में ड्राइवर एयरबैग के साथ एबीएस, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वहीं पैसेंजर एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल-स्टार्ट असिस्ट फंक्शन भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें - कंट्रीमैन नहीं, यह है मिनी क्लबमैन, 6 दरवाजों वाली कार

पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का नया इंजन दिया गया है। पहले इसके पेट्रोल वर्जन में 1.6 लीटर का इंजन आता था। नए इंजन की पावर 106PS और टॉर्क 142Nm है। पहले की तरह इस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रखा गया है, जबकि RxS वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने मैनुअल वर्जन का माइलेज 14.19 किमी प्रति लीटर, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 14.99 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें - सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन

रेनो डस्टर के बाकी पेट्रोल वेरिएंट और कीमत की जानकारी कुछ इस प्रकार है। सभी कीमतें एक्सशोरूम, नई दिल्ली हैं।

Renault Duster RxE MT : Rs. 8.49 Lacs
Renault Duster RxL MT : Rs. 9.30 Lacs
Renault Duster RxS CVT : Rs. 10.32 Lacs

ये भी पढ़ें - देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी