कथक में पेश किया राग भैरवी तराना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 मई 2017, 3:35 PM (IST)

जयपुर। किंकिंणी सांस्कृतिक संस्था ने कला एॅंव संस्कृति विभाग के सहयोग से एम के बी सीनियर गर्ल्स स्कूल नेहरू नगर के आॅडिटोरियम् मे बुधवार को सुबह 10 बजे ताल और लय के पर आधारित कथक नृत्य आवर्तन की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम की परिकल्पना एॅंव नृत्य निदर्शन प्रसिद्ध कथक नृत्याग्ंना अनिता ओरडिया ने किया। आवर्तन कार्यक्रम मे नाट्य शास्त्र के अनुरूप नृत, नृत्य एॅंव नाट्य तीनो आयोमो को ताल तीन ताल मे प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का आरंभ गणपति वन्दना के साथ किया गया। ताल तीन ताल मे निबद्व रचना परिचय मे कथक मे प्रयोग मे आने वाली मुद्राओ को श्लोक मे माघ्यम से प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नृत के रूप मे राग भैरवी मे तराना प्रस्तुत किया गया । तराना मे ताल की तिस्त्र और चतुस्त्र जाति की प्रस्तुति दी। तिरवट के रूप मे निबद्व इस रचना मे कथक के प्रमुख अंग तोडे , टुकडे , गत निकास भ्रमरियो आदि को दर्शाया गया। प्राची वशिष्ठ, अंशुल जोशी तथा अपूर्वा नागर ने ताल तीन ताल मे ही अमीर खुसरो द्वारा रचित रचना फूल रही सरसौं सकल बन मे सूफी़ भाव को दर्शया।
कार्यक्रम के अन्त मे विलम्बित, मघ्य एॅंव द्रुत लय मे ठाट, आमद, तोडे़, प्रमिलु, परन, गत निकास तथा लय बाॅट को तिस्त्र, चतुस्त्र, मिश्र, खंड तथा संकीर्ण जाति मे प्रस्तुत कर कथक को रूचिकर रूप मे प्रस्तुत किया। इसे अपूर्वा नागर, अंशुल जोशी, आयशा गर्ग तथा प्राची वशिष्ठ ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम मे कथक नृत्य की उत्पत्ति और विकास पर आधारित एक डिज़िटल प्रजेन्टेशन भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे कथक कैरियर विकल्प रूप मे विषय पर अनिता ओरडिया ने विद्यार्थियो को जानकारी प्रदान की।

राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा