आने वाली 12 मई को अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म सरकार-3 का प्रदर्शन सम्भव नहीं लग रहा है, क्योंकि ‘सरकार 3’ कॉपी राइट मामले में फंसती नजर आ रही है। अब यह मामला बंबई उच्च न्यायालय में पहुंच गया है। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने राम गोपाल वर्मा पर आरोप लगाते हुए कॉपीराइट के मामले में केस दर्ज करवाया है। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी के मुताबिक, उनके पास 1300 फिल्मों का कॉपीराइट है। जिसके मुताबिक, राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार का दूसरा पार्ट रिलीज होने के बाद बाकी सभी सरकार फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट उन्होंने खरीद लिए थे। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी के एग्जीक्यूटिव हेड श्रेयांश हीरावत ने कहा, हमने एक साल पहले सरकार की फ्रेंचाइजी खरीद ली थी। हमने अक्टूबर 2016 में सरकार-3 फिल्म के प्रोड्यूसर को एक नोटिस भेजा था। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद ‘सरकार 3’ के प्रोड्यूसर से हम काफी निराश हैं। इसलिए अब हाई कोर्ट जाने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हीरावत ने आगे कहा, कोर्ट पर हमें विश्वास है वो इस मामले की पूरी तरह जांच
करके सरकार-3 की रिलीज पर रोक लगा देगा। राम गोपाल वर्मा ने नरेंद्र
हीरावत एंड कंपनी के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं फिल्म के
प्रोड्यूसर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है, नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने
सिर्फ ‘सरकार’ के कॉपीराइट खरीदे हैं। जबकि ये फिल्म ‘सरकार’ का तीसरा
पार्ट ‘सरकार 3’ है। ज्ञातव्य है कि ‘सरकार’ 1 जुलाई 2006 को प्रदर्शित हुई
थी, जिसके बाद इसका दूसरा भाग ‘सरकार राज’ फरवरी 2008 में प्रदर्शित किया
गया था। बता दें, फिल्म सरकार 3 मई 12 को रिलीज होने वाली हैं।