फैक्ट्री संचालक सहित 7 आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 मई 2017, 09:23 AM (IST)

मांगलियावास (अजमेर)। सराधना डाग स्थित फैक्ट्री पर सोमवार को की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए फैक्ट्री संचालक सहित सात आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। फैक्ट्री पर ग्रामीण डिप्टी राजेश वर्मा के निर्देशन में छापेमारी कर भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के सैंपल सहित वनस्पति व पॉम ऑयल बरामद किए तथा नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक अजमेर के रामनगर निवासी ब्रजमोहन (65) पुत्र हनुमान प्रसाद व पार्टनर दोराई निवासी प्रभु लाल (32) पुत्र हरकर्ण मेघवशी, ककलाना निवासी सुरेन्द्र पुत्र बाबूलाल मेघवंशी, यूपी के बरेली निवासी राहुल (19) पुत्र नंदकिशोर, यूपी के अलीगढ़ निवासी रोहितदास (32) सोमपाल, यूपी के रायबरेली निवासी बनवारी पुत्र दुमि लाल, श्रवण कुमार पुत्र शाहबुद्दीन को गिरफ्तार किया था। जिन्हें मांगलियावास पुलिस ने मंगलवार को नसीराबाद न्यायालाय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपियों जेल भेजने के आदेश दिए।



अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह था मामला

ग्रामीण डिप्टी राजेश वर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम करीब 5 बजे सराधना के डांग स्थित सुनसान जगह पर संचालित सेठ सांवरिया प्रोजेक्ट रुपाली भवन डांग फैक्ट्री की घेराबंदी कर पुलिस ने फैक्ट्री पर दबिश दी थी। जहां मौके पर मुनीम प्रभु मेघवंशी सहित पहुंचे 5-6 लेबर वनस्पति व पॉप आयल की विभिन्न माप तोल में 250 एमएल, 500 एमएल, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर सहित पीपो में भारी मात्रा में प्रदार्थ पाया गया। इसके साथ ही फर्जी ट्रेडमार्क करने पर पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर सील किया। पुलिस को भारी मात्रा में वनस्पति व पॉम आयल मिला।

जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

डिब्बो में पेकिंग पदार्थ घी जैसा प्रतीत होना पाया गया। मोके से डिप्टी राजेश वर्मा ने फैक्ट्री संचालक से ट्रेडमार्क व ट्रेडिंग का लाइसेंस नही पाए जाने पर पुलिस ने फैक्ट्री संचालक सहित 7 लेबर को गिरफ्तार कर फैक्ट्री को सील किया था।

यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी