148/- में 70GB 4-G डेटा! सस्ते प्लान से मुकेश अंबानी को चुनौती देंगे अनिल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 मई 2017, 7:04 PM (IST)

मुंबई। अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लाई है लेकिन यह ऑफर सिर्फ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ग्राहकों के लिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए ऑफर के तहत कंपनी 148 रूपये में 70 जीबी 4जी डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि अभी कंपनी की वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

याद रहे,एयरटेल ने हाल ही में 70 दिनों के लिए 399 रूपये में 1 जीबी डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की ऑफर की थी। आइडिया ने 447 रूपये में 70 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशन ने यह ऑफर अपने सुपर वैल्यू टैरिफ प्लान के तहत दिया है। यह ऑफर 70 दिनों के लिए वैलिड होगा। प्लान के तहत 70 दिनों के लिए 70जीबी डेटा एक दिन में 1 जीबी डेटा के हिसाब से दिया गया है। वहीं इस ऑफर में सिर्फ डेटा ही नहीं दिया गया है, 50 रूपये का टॉकटाइम भी मिलेगा व सभी नेटवर्क पर 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपने दो और नए प्लान भी लॉन्च करेगी। इनमें से एक प्लान में 54 रूपये में 1 जीबी 4जी डेटा 28 दिनों के लिए मान्य रहेगा, रिलायंस टू रिलायंस नेटवर्क पर 10 पैसे प्रति मिनट की दर से बात हो सकेगी,दूसरे नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल्स 25 पैसे प्रति मिनट की दर से हो सकेगी। इसके अलावा 61 रूपये के रीचार्ज प्लान में 1 जीबी 4जी डेटा 28 दिन के लिए मान्य रहेगा लेकिन कॉल रेट अलग होगा। इसमें रिलायंस टू रिलायंस नेटवर्क पर कॉल रेट 1 पैसा, 6 सेकेंड की दर से और दूसरे नेटवर्क समेत लोकल/एसटीडी कॉल्स 1 पैसा, 2 सेकेंड की दर से हो सकेगी।

जानिए एक रोबोट और लडकी की अद्भुत प्रेम कहानी