तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में पडे पेड को हटाने कार से उतरे तो..

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 मई 2017, 2:25 PM (IST)

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र में मंगलवार को तडक़े लुटरों ने हथियार के बल पर लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया और पांच हथियार (राइफल) लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, चंडी प्रखंड के ओरौत पंचायत की मुखिया बबीता देवी का परिवार एक वाहन से अस्थांवा प्रखंड के कोनांद गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
इसी दौरान धमौली गांव के पास लुटेरे पेड़ काटकर उससे सडक़ जामकर लूटपाट कर रहे थे। इसी क्रम में लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों ने मुखिया बबिता देवी के भाई संजय यादव को गोली मार दी, जिससे वे जख्मी हो गए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस दौरान लुटेरों ने वाहन में रखे पांच लाइसेंसी राईफल और नकदी भी लूटकर फरार हो गए।
नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी