भारतीय सिनेमा जगत में मन्ना डे को एक ऐसे पार्श्वगायक के तौर पर याद किया जाता है। मन्ना डे अब इस जहां में नहीं हैं, मगर करोड़ों दिलों में बसे हैं अपनी मखमली आवाज और गाने के अनोखे अंदाज की बदौलत। मन्ना डे अपने लाजवाब पार्श्वगायन के जरिए शास्त्रीय संगीत को विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने गाया ‘सुर ना सजे क्या गाऊं मैं..’ लेकिन गाते रहे, सबको लुभाते रहे। मन्ना अपनी गायन शैली से शब्दों के पीछे छिपे भाव को खूबसूरती से सामने ले आते थे। उनके समकालीन गायक मोहम्मद रफी और महेंद्र कपूर सहित उस समय के कई मशहूर गायक मन्ना डे के जबरदस्त प्रशंसक थे। उनका वास्तविक नाम प्रबोध चंद्र डे था। प्यार से उन्हें ‘मन्ना डे’ भी पुकारा जाता था।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मन्ना डे का जन्म एक मई 1920 को कोलकाता में हुआ था। मन्ना डे के पिता
उन्हें वकील बनाना चाहते थे, लेकिन उनका रुझान संगीत की ओर था और वह इसी
क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। मन्ना डे ने संगीत की प्रारंभिक
शिक्षा अपने चाचा के सी डे से हासिल की।
इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!
पाश्र्व गायक के रूप में
मन्ना ने पहली बार फिल्म ‘तमन्ना’ (1942) के लिए सुरैया के साथ गाया।
हालांकि उससे पहले वह फिल्म ‘राम राज्य’ में समूहगान में शामिल हुए थे। इस
फिल्म के बारे में दिलचस्प बात यह है कि यही एकमात्र फिल्म थी, जिसे
महात्मा गांधी ने देखी थी।
जब इन अभिनेत्रियों ने बिकिनी को कहा Big NO!
पहली बार एकल गायक के रूप में उन्हें संगीतकार शंकर राव व्यास ने राम राज्य (1943) फिल्म का गीत ‘गई तू गई सीता सती’ गाने का मौका दिया। उन्होंने ‘ओ प्रेम दीवानी संभल के चलना’ (कादंबरी-1944), ‘ऐ दुनिया जरा (कमला -1946)’, ‘हाय ये है’ (जंगल का जानवर 1951), ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ (श्री 420-1955), ‘ये रात भीगी भीगी’ (चोरी-चोरी-1956) जैसे कई गीत गाए, लेकिन 1961 में आई फिल्म ‘काबुली वाला’ के गीत ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ ने मन्ना डे को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
इस तस्वीर में पहचानिये आज के सुपरस्टार को?
जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने
क्या आपने देखा है सुपरस्टार कलाकारों के सुपरस्टार भाई-बहन
प्रोफेशनल हुए सितारे, ब्रेकअप के बाद आई फिल्में, कुछ सफल, कुछ असफल
जब अजय TO आमिर ने किया FIRST किस!