देर रात गैंगवार से दहली दिल्ली, एक पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 मई 2017, 08:35 AM (IST)

नई दिल्ली। देर रात दिल्ली की सडक पर गैंगवार से लोग दहशम में हैं। यह गैंगवार दिल्ली के मियांवाली इलाके देर रात हुई। इस गैंगवार में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई और एक कांस्टेबल घायल हो गया। साथ ही इस गैंगवार में दो अपराधी भी ढेर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बवाना निवासी भूपेंद्र अपने दोस्त अरुण और अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ कार में बैठा हुआ था। भूपेन्द्र खुद एक अपराधी है और उस पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

देर रात 11.30 के करीब कुछ बदमाश भूपेंद्र की गाडी के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में भूपेंद्र के साथ कार में बैठे एएसआई विजय की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में भूपेंद्र और उसके दोस्त अरुण की भी मौत हो गई।

इस गैंगवार में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगवार में मारा गया भूपेंद्र एक नामी बदमाश है। भूपेंद्र पर कई कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दिल्ली पुलिस का एएसआई विजय और कांस्टेबज कुलदीप भूपेंद्र की सुरक्षा में तैनात थे। देर रात जब भूपेंद्र पर हमला हुआ तो दोनों पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात थे। गोलीबारी में एएसआई विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

पहले भी हुए दिल्ली में गैंगवार:

ज्ञातव्य है कि दिल्ली में गैंगवार की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस वर्ष की शुटसत में भी दिल्ली में एक गैंगवार की घटना सामने आई थी। साउथ ईस्ट दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाना इलाके में जबरदस्त शूट आउट हुआ था। इस गैंगवार में दो लोगों पर ताबडतोड गोलियां चलाई गई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी।

यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां