ताइवान के सुमद्री क्षेत्र में भूकंप के झटके

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 30 अप्रैल 2017, 1:01 PM (IST)

बीजिंग। ताइवान के ताएदोंग तट पर रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 रही। यह जानकारी चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का अधिकेंद्र 21.43 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.80 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित था। भूकंप का केंद्र 90 किमी गहराई में था।
(आईएएनएस)


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे