हरोली मेलाः मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अप्रैल 2017, 6:01 PM (IST)

ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का स्वयं निरीक्षण किया और अधिकारियों को इन स्कीमों को पूरा करने की अंतिम डेडलाइन दे दी। उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज सुबह 44 करोड़ लागत से तैयार हो रही बीत क्षेत्र सिंचाई योजना का कार्य देखा। यह योजना अपने अंतिम चरण में है। इससे बीत क्षेत्र में खुशहाली के नए दौर का सूत्रपात होगा और यहां के खेतों को भरपूर जल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए 4 करोड रुपए की राशि स्वीकृत करने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पालकवाह में 25 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के पहले स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण कार्य भी देखा और इस स्किल डेवलपमेंट सेंटर को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुख्यमंत्री ने रामपुर में 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे प्रदेश के पहले इंडियन आयल डिपो के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया । उन्होंने हरोली व रामपुर के बीच 56 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े 3 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस पुल के बनने से हरोली व ऊना के बीच फासला आधा रह जाएगा। मुख्यमंत्री ने हरोली में बन रहे मिनी सचिवालय का भी निरीक्षण किया और 20 जून तक इस सचिवालय को तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा 20 जून के बाद वह मिनी सचिवालय के लोकार्पण के लिए पुन: हरोली आयेंगे। मुख्यमंत्री ने टाहलीवाल- घालूवाल सडक़ की वार्षिक रिपेयर भी तुरंत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

ऐसा पहली बार हुआ है मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किसी विधानसभा क्षेत्र में चल रही सभी विकासात्मक योजनाओं का स्वयं निरीक्षण किया हो और साइट पर ही अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें विकास योजनाओं को पूरा करने की अंतिम डेट लाइन भी दी हो।

ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी