KRK ने लिखा, मुगल-ए-आजम के निर्देशक राजामौली को गोली मार देते

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अप्रैल 2017, 3:12 PM (IST)

इसमे कोई दो राय नहीं है कि केआरके यानी कमाल रसिद खान अपने अटपटे और विवादित बयानों के लिए जाने जाते है। इस बार केआरके ने फिल्म बाहुबली—2 और उसकी टीम को निशाने पर लिया है। केआरके के बाहुबली-2 देखने के बाद केआरके ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए जिनमें उन्होंने एसएसराजामौली को टैग करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। केआरके ने लिखा कि मैं फिल्म देखने थिएटर आया था ना कि कार्टून देखने। अपने ट्वीट्स में अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए पहले भी विवादों में रह चुके केआरके ने लिखा कि फिल्म में दिखाया गया हर एक सीन हकीकत से कोसों दूर है। इसमें दिखाए गए इमोशन्स और मनोरंजन किसी कंप्यूटर गेम की तरह हैं। केआरके यही नहीं रूके उन्होंने आगे यह भी लिख दिया कि अगर मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर के आसिफ साहब ने बाहुबली 2 देखी होती तो वो राजामौली के घर उन्हें गोली मारने चले गए होते।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

केआरके ने लिखा कि बाहुबली 2 तो बाहुबली-1 की 10 फीसदी भी नहीं है लेकिन उसकी हाइप इतनी बना दी गई कि पब्लिक मूर्ख बन गई और फिल्म को इतनी बड़ी ओपनिंग मिली।

जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप