अमृतसर। विधानसभा चुनाव में डेरा सिरसा से समर्थन मांगने के मामले में पांच सिंह साहिबानों की ओर से 21 सियासी नेताओं को तनखैया घोषित किया गया था और उन्हें पांच दिनों की रोजाना धार्मिक सजा सुनाई गई थी। जिसके तहत नेताओं की ओर से शनिवार को सजा के चैथे दिन सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब के लंगर घर में बर्तन साफ करने की सेवा की। इस मौके पर अकाली लीडर पलविंदर सिंह ढींनसा ने पांच सिंह साहिबानों की सेवा की जानकारी दी। अब पांचवें दिन ये पांचों सियासी नेता गुरवाणी सुनकर सजा पूरी करेंगे।