दो वर्षों से चर्चित एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली—2 की कल शुक्रवार को शानदार ओपनिंग हुई। जिस प्रकार इस फिल्म की ओपनिंग हुई है इससे ये साबित होता है कि, यह फिल्म अब तक की रिलीज सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी। भारत की टॉप फिल्मों की लिस्ट में अब तक तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तीनों खानों का दबदबा है। लेकिन बाहुबली की शानदार ओपनिंग और कमाई की सुनामी जल्द ही प्रभास को इस लिस्ट में पहले स्थान पर होगी। प्रभास इन तीनों को पीछे छोड़ सुपर सितारों की जगह लेने में कामयाब रहेंगे। अगर हम बात करें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तो, बॉलीवुड में कमाई का रिकॉर्ड अब तक तो आमिर खान की फिल्में ही बनाती आई है। लेकिन अब लगता है कि, शायद ऐसा न हो सके। क्योंकि जिस प्रकार एक तेलुगु स्टार ने भारत के अलावा विदेशों में अपनी धाक जमाई इससे लगता है कि अब तीनों खानों को प्रभास के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
फिलहाल हम आमिर की पिछली रिलीज फिल्म दिसंबर में प्रदर्शित दंगल का भारत में अब तक का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन लगभग 400 करोड़ है। वहीं अब यह फिल्म चीन में भी हाल ही में प्रदर्शित हो चुकी है। वहीं बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की पिछली रिलीज सुल्तान की अब तक कुल कमाई 300 करोड़ है।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सलमान बॉलीवुड के सुपर सितारें है, सलमान की फिल्मों को देखने के लिए दर्शक
उत्साहित रहते है लेकिन प्रभास की बाहुबली के आगे अब सलमान का स्टारडम
डगमगाता नजर आ रहा है। बॉलीवुड के रईस शाहरूख खान की बात करें तो शाहरूख की
पिछली रिलीज फिल्म रईस के लिए फिल्म के निर्माता और खुद शाहरूख ने
प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ा था, फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहरूख लोगों
से लाइव जुड़े। 25 साल बाद मुंबई से दिल्ली ट्रेन में ट्रैवल कर फिल्म का
प्रमोशन किया, पर नतीजा कुछ खास नहीं निकल पाया। रईस की अब तक की कुल कमाई
लगभग 139 करोड़ ही कर पाई।
#RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट
बाहुबली 2 भारत में ही नहीं पूरे विश्व
में धमाल मचा दी है। ट्रेड एनालिस्ट से अनुमानित आंकड़ो की अगर बात करें तो
बाहुबली 2 का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 201 करोड़ रुपये है। अनुमान है कि पहले
दिन भारत में 145 करोड़ रुपये, यूएसए 33 करोड़, गल्फ 11 करोड़, बाकी 12
करोड़। वहीं भारत में इस फिल्म ने लगभग 150 करने में कामयाब रही।
सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई
बाहुबली की फैन फलोइंग को देखते हुए ये माना जा रहा है कि एक तेलुगू हीरो, बॉलीवुड के तीनों खान को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस का 1000 करोड़ किंग बन चुका है। वहीं दर्शकों का मानना है कि अब बॉलीवुड को भी खान नहीं, प्रभास की जरूरत है। जहां, बॉलीवुड के पास 100, 200 और 300 करोड़ क्लब के हीरो हैं, वहीं अब तेलुगू सिनेमा के पास 1000 करोड का हीरो है।