भगवान परशुराम को याद किया, शोभायात्रा निकाली

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017, 6:42 PM (IST)

कैथल। भगवान परशुराम ऐसे पराक्रमी योद्धा थे, जिन्होंने समाज से बुराईयों को खत्म करके सत्य के मार्ग पर चलते हुए मानवता के उत्थान के लिए काम किया। विधायक दिनेेश कौशिक ने स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कहा कि ऐसे महापुरूषों के मार्ग पर चलते हुए हमें समाज से बुराईयों को खत्म करके युवा पीढ़ी को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकली गई। जिस की अगुवाई भाजपा नेता संजय भारद्धाज ने की।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा जिला सर्वब्राह्मण सभा व धर्मशाला के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती के आयोजन में आए अतिथियों का स्वागत किया।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जिला सर्वब्राह्मण सभा की ओर से समाज के विभिन्न कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलबीर शर्मा की भजन मंडली ने भगवान श्री परशुराम के जीवन व शिक्षाओं पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके श्रोताओं का मनमोह लिया। प्रिंसीपल महीपाल कौशिक ने मंच का संचालन किया।

इस मौके पर क्योडक़ के पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा, पार्षद मोहन लाल शर्मा, सुभाष गौड़, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार ने समारोह को संबोधित किया। इस समारोह में कंवर पाल करोड़ा, रमेश शर्मा, रत्तन लाल शर्मा, महीपाल कौशिक, कृष्ण कौशिक, सतबीर थुआ, रणधीर शर्मा सांघन, सुशीला शर्मा, कृष्ण किठाना, जीवन रक्षक दल प्रधान राजू डोहर, अर्जुन शर्मा, कृष्ण भारद्वाज, रमेश बालू, दीपक शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, जयपाल शर्मा, पवन शास्त्री, मुकेश शर्मा, मास्टर नोहरिया राम, कुलदीप शर्मा, ताराचंद, रामकिशन, जीत राम, विजय भारद्वाज, अनिल तिवाड़ी उपस्थित रहे।

अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर