जेएलएन मार्ग पर चौड़ी हुई पुलिया पर ट्रेफिक शुरू, मंत्री ने किया उद्घघाटन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अप्रैल 2017, 9:32 PM (IST)

जयपुर। जेएलएन मार्ग पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास चौडे किए गए पुल को मंगलवार यातायात के लिए खोल दिया गया। नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चिकित्सा मंत्री काली चरण सराफ, मेयर अशोक लाहोटी, सभी गणमान्य अतिथियों ने जयपुर विकास आयुक्त वैभव गालरिया, सचिव पुरूषोत्तम बियानी और जेडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुल का अवलोकन भी किया। इस मौके पर बडी संख्या में नागरिकगण भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कृपलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयपुर शहर को एक खूबसूरत शहर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए यह एक कदम है हमारा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जयपुर शहर ना केवल राजस्थान बल्कि हिंदुस्तान का भी एक खूबसूरत शहर होगा।
श्री सराफ ने अपने विधानसभा क्षेत्र, मालवीय नगर में विकसित की गई इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गौरव टावर से मौजी काॅलोनी तक अण्डरपास की स्वीकृति के लिए भी आभार व्यक्त किया। जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री महोदया द्वारा 2016-17 के बजट भाषण में इस पुल को चौडा करने की घोषणा की गई थी। जेडीए द्वारा 4.83 करोड़ रूपए खर्च कर पुल के चौड़ाईकरण कार्य करवाया गया है।
जेएलएन मार्ग पर वल्र्ड ट्रेड पार्क और जेनपेक्ट के बीच जेएलएन मार्ग पर पुल बना हुआ था पर दोनों और सर्विस रोड की कनेक्टिविटी पर्याप्त नहीं होने के कारण पुल पर विपरित दिशा से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। अब यह पुल छह लेन से बढकर 12 लेन का हो गया है। इस पुल के चैडा होने से मुख्य सडक पर विपरीत दिषा से आने वाले वाहनों पर अंकुश लगेगा, जिससे होने वाली दुर्घटना पर रोक लगेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे