बारां। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उपखंड बारां की ग्राम पंचायत मियाड़ा में गुरूवार सुबह ग्राम चैपाल व रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। इस दौरान रैली और चैपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को खुले मंे शौच के अभिशाप से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया गया। जिला समन्वयक स्वच्छता कुलदीप सिंह के अनुसार उपखंड अधिकारी बारां बद्रीलाल राठौड़ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मियाड़ा में जागरूकता रैली निकाली गई और ग्रामीणों को हर घर शौचालय निर्माण के प्रति जागरुक किया गया। जिससे गांव को स्वच्छ, स्वस्थ व खुशहाल बनाया जा सके। रैली के बाद गांव में आयोजित चैपाल में अधिकारियों, प्रेरकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए घरों में शौचालय निर्माण की शपथ भी दिलवाई।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर तहसीलदार पन्नालाल रैगर, सरपंच लवली यादव, ग्राम सेवक मदनलाल सुमन, पंचायत प्रसार अधिकारी चन्द्रमोहन शर्मा, राशन विक्रेता, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रेरक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।