मौसम ने खाया पलटा, तापमान में भारी कमी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अप्रैल 2017, 5:42 PM (IST)

भरतपुर। शहर में पड़ रही तेज गरमी के बाद गुरुवार को मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शहर में हुई बारिश के बाद जहां दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अब ये काफी नीचे आ गया है। बारिश के बाद लोगों को तेज गरमी और धूप से भी राहत मिली।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे