गांव में घुसा बारहसिंघा, मचा हड़कंप

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अप्रैल 2017, 5:16 PM (IST)

हापुड़। मलकपुर गांव में बुधवार को अचानक एक बारहसिंघा के घुस आने के बाद हड़कंप मच गया और इसके बाद गांव में घुसे बारह सिंघा के पीछे कुत्ते लग गए। बाद में ग्रामीणों ने बारहसिंघा के पीछे लगे कुत्तों को भगाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। कुत्तों के हमले में बारहसिंघा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद वन विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और मामले की लीपापोती करते हुए जांच में जुट गया और अपने साथियों के आने के इंतजार में बैठा रहा। ऐसे में ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष भी देखा गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे